प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की तरफ से मुख्यमंत्री ने किया भाजपा मीडिया इकाई को सम्मानित

 Prabhasakshi News Network
दिनेश शुक्ल । Jan 9 2021 9:03AM

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंचों जैसे ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी प्रभासाक्षी की सक्रिया उपस्थिति ने इसे आधुनिक संचार साधनों द्वारा लोगों तक सटीक और विश्वासनीय खबरें पहुँचाने का जरिए बना दिया है।

भोपाल। भारत के प्रमुख हिन्दी समाचार संस्थानों में से एक "प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क" ने वर्ष 2020 में सबसे सार्थक और तीव्र मीडिया अपडेट्स के लिए भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई का चयन किया था। जिसके लिए मध्य प्रदेश की भाजपा मीडिया इकाई के प्रमुख लोकेन्द्र पराशर को प्रथम पुरस्कार दिया गया था। कोरोना काल के चलते अक्टूबर में ऑनलाइन दो दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान वर्चुअल रूप से यह पुरस्कार भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर को प्रदान किया गया था। इस दौरान देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों से पत्रकारिता छात्र, मीडिया विशेषज्ञ और अन्य लोग उपस्थित रहें थे।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने मंगलवार को मंत्रिमंडल के साथ चली शिवराज की मैराथन बैठक

वही "प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क" के मध्य प्रदेश ब्यूरो के अनुरोध पर शुक्रवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क" की तरफ से भाजपा मीडिया ईकाई प्रमुख लोकेन्द्र पराशर को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासंद विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान "प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क" द्वारा प्रकाशित खबरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता जगत में प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क अपना एक अलग ही स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंचों जैसे ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी प्रभासाक्षी की सक्रिय उपस्थिति ने इसे आधुनिक संचार साधनों द्वारा लोगों तक सटीक और विश्वासनीय खबरें पहुँचाने का जरिए बना दिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़