CJP Spokesperson Sourav Das का बड़ा दावा, YouTubers की घुसपैठ से Privacy और Security पर बढ़ा गंभीर खतरा

CJP
ANI
अभिनय आकाश । Aug 5 2026 6:47PM

दास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कुछ यूट्यूबर और मीडिया चैनल मेरे घर में घुस गए हैं और अंदर के दृश्य दिखा रहे हैं। यह न केवल मेरी निजता का उल्लंघन है, बल्कि मेरे और मेरे परिवार के लिए सुरक्षा का गंभीर खतरा भी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर और रिपोर्टर उनके घर में घुस गए और अंदर के दृश्य दिखा रहे थे। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा का गंभीर खतरा बताया। दास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कुछ यूट्यूबर और मीडिया चैनल मेरे घर में घुस गए हैं और अंदर के दृश्य दिखा रहे हैं। यह न केवल मेरी निजता का उल्लंघन है, बल्कि मेरे और मेरे परिवार के लिए सुरक्षा का गंभीर खतरा भी है।

इसे भी पढ़ें: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन वीडियो की वजह से असामाजिक तत्व उनके घर पर हमला करते हैं, तो इसके लिए यूट्यूबर और उन्हें कंट्रोल करने वाले ट्रोल हैंडलर्स सीधे तौर पर ज़िम्मेदार होंगे। बाद की एक पोस्ट में दास ने दावा किया कि आज सुबह उनके घर पर करीब 15 से 20 लोग आ धमके, जबकि कुछ लोग पिछली रात से ही बाहर डेरा डाले हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Abhijit Dipke ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर उठाया सवाल, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

उन्होंने एक्स पोस्ट किया कि आज सुबह 15-20 लोग मेरे घर पर आ धमके। कुछ लोग तो कल रात से ही बाहर डेरा डाले हुए हैं। इन वीडियोज़ ने गुंडों को सक्रिय कर दिया है, जो घर में रहने वाले सभी लोगों के लिए सुरक्षा का एक गंभीर खतरा है। CJP नेता ने ऐसे वीडियो के लिंक भी शेयर किए जिनमें YouTuber उनके घर के बाहर उनकी प्रॉपर्टी, निजी ज़िंदगी और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए 36 दिन के छात्र विरोध-प्रदर्शन में उनकी भूमिका पर चर्चा करते दिख रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण ही धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

दास ने बताया कि वह अभी संगठन की दो दिन की रणनीति बैठक के लिए महाराष्ट्र में हैं और उन्होंने अपने घर पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़