World Lung Cancer Day: क्यों तेजी से फैल रहा फेफड़ों का कैंसर? जानिए इसके Symptoms और बचाव के जरूरी Tips

World Lung Cancer Day
Instagram

हर साल 01 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरुक करना, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना है।

दुनिया भर में फेफड़ों का कैंसर सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ने वाली कैंसर बीमारियों में से एक है। ऐसे में हर साल 01 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरुक करना, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना है। कई बार शुरूआत में इसके लक्षण साफ तौर पर नजर नहीं आते हैं। जिस कारण इस बीमारी का पता देर से चलता है। ऐसे में वर्ल्ड लंग कैंसर डे के जरिए लोगों को समय पर जांच, हेल्दी लाइफस्टाइल और कैंसर से बचाव के तरीकों के प्रति जागरुक किया जाता है।

कब मनाया जाता है ये दिन

हर साल 01 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बीमारी से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लंग कैंसर डे

कई लोग इसके शुरूआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए लोगों को इसके लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के बारे जागरुक किया जाता है। तंबाकू और सिगरेट का सेवन फेफड़ों के कैंसर का बड़ा कारण है। इस दिन लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं जल्दी पहचान होने पर इलाज के बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

फेफड़ों का कैंसर

बता दें कि फेफड़ों का कैंसर तब होता है, जब फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले सकती हैं। फेफड़ों का कैंसर फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। साथ ही यह शरीर के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़