रिक्शा चालक ने किया नौवीं कक्षा की छात्रा का गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

Class 9 student gangraped in Bengal, 1 arrested

पश्चिम बंगाल में नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी।लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपी रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल)।पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को भतार पुलिस थाना इलाके के अमारुन बाजार के समीप हुई जब नौवीं कक्षा की छात्रा बाजार गयी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ई-रिक्शा चालक और लड़की की जान-पहचान का है। घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी। लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपी रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: सात साल की बच्ची से शख्स ने किया घिनौना काम, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग बाजार लौटी और स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया, जिन्होंने उसके परिवार को यह सूचना दी। पीड़िता का भतार अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया और अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को बर्द्धमान पोक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़