रविवार की सुबह दिल्ली में रहा सुहावना मौसम, छाए रहे बादल

दिल्ली

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत था। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह मौसम ठंडा और सुहावना रहा। शहर में सुबह का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई पर्व की बधाई दी, किसानों को सराहा

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत था। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.6 डिग्री और 25.2 डिग्री था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़