भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए शुरू होगी डोर स्टेप डिलीवरी

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

चंडीगढ़। पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी एक के बाद एक महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को अपने हक का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़े तो कितना दुख होता होगा। यह कितनी गलत बात है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुलाबी सुंडी हमले से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया 

डोर स्टेप डिलीवरी की हुई घोषणा

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

उन्होंने कहा कि साफ खाने लायक खाना आप लोगों के घर में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए किसी को भी अपनी देहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी। यह एक वैकल्पिक योजना है, अगर आपके पास में राशन डिपो है तो आप वहां पर जाकर राशन ले सकते हैं। इस योजना के तहत पंजाब के अधिकारी फोन करके राशन पहुंचाने का समय जानेंगे और लोगों की सुविधा के हिसाब से घर-घर राशन पहुंचाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Punjab: भगवंत मान ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सालाना 50 हजार करोड़ की मदद मांगी 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में इसी योजना को लागू करने की कोशिश की थी। हालांकि, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेदों के कारण इसे रोक दिया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़