अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में मुख्यमंत्री कोविड परिवार आर्थिक सहायता योजना की हुई शुरुआत

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का लॉन्च हो रहा है। जिनके घर में कोरोना से मौत हुई है वे पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी के घर में दिल्ली सरकार का एक प्रतिनिधि जाकर फॉर्म भरवाएगा और रजिस्ट्रेशन करवाएगा।  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने स्टेडियम और खेल परिसर खोलने की दी अनुमति, मल्टीप्लेक्स अभी भी रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपने सदस्य को खोया उन्हें 50,000 रुपए की मदद राशि दी जाएगी। वहीं, जिस परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु पर 2500 रुपए प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जिन बच्चों ने माता-पिता को खोया है उन्हें 25 की उम्र तक हर माह 2500 रुपए दिए जाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़