CM शिवराज के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सीएम ड्यूटी में जा रहे पुलिस जवानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Cm shivraj helicopter
सुयश भट्ट । Jan 29 2022 4:53PM

मुख्यमंत्री की ड्यूटी में जा रहे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी सहित 8 लोग घायल हो गए। जवान जीप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दुर्गापुर जा रहे थे। इसी दौरान रेरुआ के पास कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। मुख्यमंत्री आगे के कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से दुर्गापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री शनिवार को रैगांव के दुर्गापुर में आयोजित बूथ विस्तारक कार्यक्रम और हितलाभ वितरण समारोह में शामिल होने सतना पहुंचे हैं।

दरअसल नागौद में बीजेपी विधायक नागेंद्र सिंह के घर उनके छोटे भाई कान्तिदेव सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री को नागौद से दुर्गापुर हेलीकॉप्टर के माध्यम से जाना था।लेकिन आखिरी समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री को नागौद से दुर्गापुर का सफर सड़क मार्ग से ही तय करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:उच्च शिक्षा मंत्री को कांग्रेस की चेतावनी, मांफी नहीं मांगने पर इंदौर में नहीं घुसने देंगे 

वहीं ये भी जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री की ड्यूटी में जा रहे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी सहित 8 लोग घायल हो गए। जवान जीप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दुर्गापुर जा रहे थे।

इसी दौरान रेरुआ के पास कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। दूसरे वाहन में सवार महिला डॉक्टर और उसका बेटा घायल हुए हैं। हादसे में घायल 4 की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़