CM Vijay Swearing-In: तमिलनाडु में नए सियासी युग का आगाज, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जोसेफ विजय

CM Vijay
ANI

अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे राज्य में दशकों से चले आ रहे द्रमुक और अन्नाद्रमुक के द्रविड़ वर्चस्व का अंत हो जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विजय और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे, जो तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की पहली सरकार का प्रतीक है।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा।

आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित करने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़