अंतरराष्ट्रीय मेले में पहुंचे CM योगी, कहा- 5 वर्ष के अंदर यूपी के परंपरागत उत्पाद को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के अनेक प्रयास हुए

CM Yogi
ANI
अभिनय आकाश । Nov 16 2022 9:44PM

सीएम योगी ने कारीगरों, हस्तशिल्पियों से बात कर उनकी हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना में जब 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिक यूपी लौटे तो ज्यादातर का समायोजन ओडीओपी के जरिए किया गया था। कोरोना में सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी में भी अव्यवस्था नहीं फैली।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरु हो चुका है। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सभी काउंटर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अद्धुत सामाजिक सांस्कृतिक विषयों से भरे हुए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 में 'वोकल फॉर लोकल एंड लोकल टू ग्लोबल' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने कारीगरों, हस्तशिल्पियों से बात कर उनकी हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना में जब 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिक यूपी लौटे तो ज्यादातर का समायोजन ओडीओपी के जरिए किया गया था। कोरोना में सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी में भी अव्यवस्था नहीं फैली।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी ने मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए नामाकंन दाखिल किया

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 वर्षों में परंपरागत उत्पाद को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए हैं। प्रदेश निर्यात का हब बना है। 2017-18 में प्रदेश का जो कुल निर्यात था वो 86,000 करोड़ रु. का था। आज ये बढ़कर 1,56,000 करोड़ रु. से अधिक का हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष के अंदर यूपी के परंपरागत उत्पाद को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के अनेक प्रयास हुए। प्रदर्शनियों में लाने और ले जाने के लिए हरसंभव सहयोग किया गया। उसका परिणाम है कि यूपी एक्सपोर्ट का हब बना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़