दिल्ली में सर्दी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पर

[email protected] । Jan 11 2017 11:25AM

दिल्लीवासियों के दिन की शुरुआत आज सर्द सुबह से हुई। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनें विलंबित हैं।

दिल्लीवासियों के दिन की शुरुआत आज सर्द सुबह से हुई। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया हालांकि इससे दिल्लीवालों को असुविधा नहीं हुई।

रेलवे के अनुसार खराब मौसम की वजह से उत्तर की ओर जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 26 ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। सात ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार हवाई यातायात सामान्य रहा। सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 1200 मीटर और पालम में 800 मीटर दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दिन में आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।’’ मंगलवार को, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.8 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़