Congress 137th Foundation Day: स्थापना दिवस पर झंडा फहरा रही थीं सोनिया गांधी, फिर अचानक...

Sonia Gandhi
अंकित सिंह । Dec 28 2021 11:55AM

एक समय में तो सोनिया गांधी भी ऐसा हादसा देख सहम गईं। माना जा रहा है कि पोल में झंडे को ठीक तरीके से बांधा नहीं गया था जिसकी वजह से यह घटना घटी बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया।

विश्व की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली में भी पार्टी के मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ। हालांकि इस बार हर साल की भांति झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से संपर्क नहीं हो पाया। दरअसल, पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यालय में पहुंची थीं। जब वह पार्टी के झंडे को फहराने की कोशिश कर रही थीं तभी वह नीचे आकर उनके हाथ ऊपर गिर गया।

एक समय में तो सोनिया गांधी भी ऐसा हादसा देख सहम गईं। माना जा रहा है कि पोल में झंडे को ठीक तरीके से बांधा नहीं गया था जिसकी वजह से यह घटना घटी बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। हालांकि इस अवसर पर सोनिया गांधी ने देश और कार्यकर्ताओं के नाम अपना संदेश भी दिया। अपने संदेश के जरिए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary । अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, संसद में जोरदार हंगामा

सरकार पर हमला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है। लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़