गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने नामांकन भरा

congress-candidates-nominated-from-gautam-buddha-nagar-seat
[email protected] । Mar 22 2019 2:29PM

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि कांग्रेस सर्व- धर्म की राजनीति करती है और सबको साथ ले कर चलती है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ सिंह ने आज दोपहर 12 बज कर 20 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया। वह अपने प्रस्तावकों विनोद पांडे, तहसील आलम, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुरेंद्र कुमार राघव सहित नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉ अरविंद ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: महेश शर्मा ने भरा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए डॉ अरविंद ने कहा कि कांग्रेस सर्व- धर्म की राजनीति करती है और सबको साथ ले कर चलती है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भी आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़