कांग्रेस ने गठित की 5 सदस्यीय समिति, जयराम रमेश होंगे राज्यसभा में मुख्य सचेतक
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 28 2020 9:05AM
सूत्रों के मुताबिक, यह समिति बनाने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। पार्टी ने 10 सदस्यीय जो समिति बनाई है उसमें दोनों सदनों के नेता, उप नेता के अलावा पार्टी वरिष्ठ नेता अहमद पटेल शामिल हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने संसद से जुड़े विषयों पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई है जिनमें दोनों सदनों के पांच-पांच सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह समिति बनाने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। पार्टी ने 10 सदस्यीय जो समिति बनाई है उसमें दोनों सदनों के नेता, उप नेता के अलावा पार्टी वरिष्ठ नेता अहमद पटेल शामिल हैं।
इसके साथ ही गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता नियुक्त किया गया है जबकि लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था।Congress leader Jairam Ramesh appointed party's chief whip in Rajya Sabha: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़