कांग्रेस जटिलता पैदा करती है, भाजपा समाधान देती है: रविशंकर प्रसाद

congress-creates-complexity-bjp-provides-solution-says-ravi-shankar-prasad
[email protected] । Dec 2 2019 8:52AM

प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

सिमडेगा (झारखंड)। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि भाजपा समाधान देती है, जबकि कांग्रेस ‘‘जटिलता’’ पैदा करती है। प्रसाद ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का काम उलझाना, भाजपा का काम सुलझाना।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘झारखंड भी एक उदाहरण है। राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। जब झारखंड एक अलग राज्य बन गया तो कांग्रेस ने राज्य को अस्थिर बना दिया तथा हर कोई जानता है कि क्या हुआ-(पूर्व) मुख्यमंत्री से लेकर उनके सहयोगी तक जेल गए।’’ प्रसाद का यह निशाना पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके कुछ पूर्व कैबिनेट सहकर्मियों पर था जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की हुंकार, झारखंड में बनाएंगे बहुमत की सरकार

कोडा को कोयला घोटाला मामले में भी दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर हैं। प्रसाद ने राफेल सौदे पर टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि लोग लड़ाकू विमानों का महत्व जानते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता के लिए यह एक मुद्दा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़