कांग्रेस ने राफेल सौदे की जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

congress-demands-probe-of-raphael-deal-under-the-supervision-of-jpc-or-supreme-court
[email protected] । Sep 27 2018 7:59PM

अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘सरकार को बढ़े हुए दाम पर सफाई देना चाहिए और बताना चाहिए कि इससे किसे फायदा होने जा रहा है।’’

मुम्बई। कांग्रेस ने विवादास्पद राफेल लड़ाकू जेट सौदे की संयुक्त संसदीय समिति द्वारा या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की बृहस्पतिवार को मांग की। कथित राफेल घोटाले को लेकर यहां मार्च निकालते हुए पार्टी ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण इस मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच का मार्ग सुगम बनाने के लिए अपना इस्तीफा सौंपें। लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर इन लड़ाकू विमानों के दाम के संबंध में सूचनाएं छिपाने का आरोप लगाया।

अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘सरकार को बढ़े हुए दाम पर सफाई देना चाहिए और बताना चाहिए कि इससे किसे फायदा होने जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राफेल सौदे में जो ऑफसेट अनुबंध है वह दबाव में हिंदुस्तान एयरॉनोटिक्स से वापस ले लिया गया। ’’ पार्टी के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी पार्टी महासचिव खड़गे ने कहा कि पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान से राफेल के बारे में पार्टी के आरोपों को बल मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलांद ने कहा है कि भारत सरकार ने राफेल विमान के लिए दसाल्ट के साथ साझेदारी के लिए (रिलायंस डिफेंस का) नाम सुझाया था।’’।खड़गे के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुम्बई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम ने भी मार्च में हिस्सा लिया।बाद में चव्हाण और निरुपम की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन गया और उसने राज्यपाल सी विद्यासागर राव को एक ज्ञापन सौंपा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़