कांग्रेस ने चलाया 'मैं भी राहुल गांधी ' की मुहिम, बीजेपी नेता ने बताया इसे कांग्रेस की गलती

Rahul gandhi
सुयश भट्ट । Aug 13 2021 12:06PM

विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ट्विटर ने इसिलए राहुल गांधी का एकाउंट को ब्लॉक किया क्योंकि उन्होंने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है।और उसके बाद भी कांग्रेस के नेता उनके काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में चलाए जा रहे कैंपेन पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जमकर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने को उनकी ही गलती बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीड़ित महिला का नाम उजागर करके गलती की है जिसके चलते उनका एकाउंट बंद हुआ है।

इसे भी पढ़ें:ट्विटर लॉक विवाद पर राहुल बोले, यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है 

विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को पूरी तरह से  बर्बाद कर दिया है। ट्विटर ने इसिलए राहुल गांधी का एकाउंट को ब्लॉक किया क्योंकि उन्होंने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है।और उसके बाद भी कांग्रेस के नेता उनके काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संपूर्ण महिला जाति का अपमान किया है। राहुल गांधी ने एथिक्स के खिलाफ जाकर काम किया है।इसमें राहुल गांधी की स्वयं की गलती है।

इसे भी पढ़ें:राहुल ने इंस्टाग्राम के जरिए सरकार को घेरा, कहा- किसी के प्रति सहानुभूति दिखाना अपराध, तो मैं अपराधी हूं 

दरअसल राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किए जाने से देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस ने इसे सोशल इमरजेंसी का नाम दिया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के बाद एमपी के कांग्रेस नेताओं ने भी ट्विटर पर अपनी फोटो बदलकर राहुल गांधी की लगा ली है। इसके साथ ही कैम्पेन “मैं भी राहुल गांधी” चलाया जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़