कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Rahul Gandhi
ANI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे एक पत्र में खान ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता प्रिंटो महादेवन ने कथित तौर पर राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी थी,जोकि बेहद गंभीर और चिंताजनक बात है।

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे एक पत्र में खान ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता प्रिंटो महादेवन ने कथित तौर पर राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी थी,जोकि बेहद गंभीर और चिंताजनक बात है।

कांग्रेस नेता ने महादेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी की “जान पर गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें विशेष सुरक्षा दी जानी चाहिए। खान ने कहा कि राहुल गांधी ने आम लोगों की सुरक्षा और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठाई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़