कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, हुआ गिरफ्तार

congress-legislator-nitesh-rane-thrown-dust-on-engineer-arrested
[email protected] । Jul 4 2019 7:38PM

स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र हैं।

मुम्बई। कांग्रेस विधायक नितेश राणे का ऐसा एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह महाराष्ट्र के कांकावली में मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढों के विरोध में बृहस्पतिवार को एक उप अभियंता को एक पुल से बांधने के बाद उन पर कीचड़ फेंकते हुए नजर आ रहे है। इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी पर हमला किये जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में राणे और कांकावली नगर परिषद के अध्यक्ष समीर नलवाडे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप अभियंता प्रकाश खेडेकर को एक पुल की रेलिंग से कथित तौर पर बांधते हुए और उन पर कीचड़ फेंकते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल राणे को इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

राणे और नलवाडे को खेडेकर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘‘हर दिन स्थानीय लोगों को, गुजरने वाले वाहनों से ऐसी कीचड़ का सामना करना पड़ता है ... आप भी इसका अनुभव करें।’’ स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़