महाराष्ट्र में Cong-NCP को बड़ा झटका, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

congress-ncp-big-hit-in-maharashtra-four-mlas-resign
[email protected] । Jul 30 2019 1:52PM

कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच विपक्ष के चार विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलाम्बकर और राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, वैभव पिचाड और संदीप नाइक ने अपने इस्तीफे दक्षिण मुंबई में स्थित विधान भवन में स्पीकर हरिभाऊ बागड़े को सौंपे। बागड़े को ये इस्तीफे अलग अलग सौंपे गए। 

कोलाम्बकर मुंबई से सात बार विधायक रह चुके हैं। शिवेन्द्र सिंह भोसले ने 2014 में सतारा विधानसभा सीट से चुनाव 47,813 मतों से जीता था। सूत्रों ने बताया कि चारों विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़