Maharashtra के पालघर में दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि महिला एक मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने थाने गई थी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने परिसर में ही उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित घटना पिछले सप्ताह कासा थाना क्षेत्र की है।

अधिकारी ने बताया कि महिला एक मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने थाने गई थी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने परिसर में ही उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि कासा थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़