Shaheed Diwas 2026: Mahatma Gandhi समेत देश के हर वीर को सलाम, क्यों खास है 30 जनवरी

Shaheed Diwas 2026
Instagram

हर साल 30 जनवरी को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्याकर दी गई थी। ऐसे में यह दिन महात्मा गांधी के बलिदान के लिए याद दिया जाता है।

हर साल 30 जनवरी को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्याकर दी गई थी। ऐसे में यह दिन महात्मा गांधी के बलिदान के लिए याद दिया जाता है। यह वह दिन है, जो हमें आजादी की कीमत की याद दिलाती है। इस दिन देश की बड़ी क्षति हुई थी। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और क्यों मनाया जाता है यह दिन।

इतिहास

बता दें कि नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी पर हमला हुआ था। इस दौरान हमलावर नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। गांधीजी की मृत्यु ने पूरे देश को एक गहरे सदमे में डाल दिया था। महात्मा गांधी अहिंसा, सत्य और भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते थे।

शहीद दिवस

यह दिन सिर्फ गांधी जी को याद करने का नहीं बल्कि उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। जिन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। शहीद दिवस का दिन हमें बलिदान, त्याग और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।

जानिए कैसे मनाते हैं ये दिन

इस दिन सुबह देशभर में 2 मिनट का मौन रखा जाता है।

इस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेता राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

शहीद दिवस के दिन स्कूल-कॉलेजों में निबंध, भाषण और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस दिन महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को दोहराया जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़