सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कांग्रेस ने कहा- संविधान जीता, लोकतंत्र हुआ बहाल

Constitution wins, Democracy restored, says congress
[email protected] । May 18 2018 12:31PM

उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि येदियुरप्पा ‘एक दिन के मुख्यमंत्री’ साबित होंगे। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘संविधान की जीत हुई, लोकतंत्र बहाल हुआ।’

उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री होंगे। संविधान एक गैरकानूनी मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक निर्णय को भी खारिज करता है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने आज कहा कि येदियुरप्पा कल शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करें। कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जदएस+ को 38 सीटें मिली हैं। फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़