यति सत्यदेवानंद का विवादित बयान, बोले- भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू

Yati Satyadevanand
ani twitter
अंकित सिंह । Apr 18 2022 10:08AM

अपने बयान में यति सत्यदेवानंद ने भारत को इस्लामिक देश बनने से बचाने के लिए हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दे दी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू बहुसंख्यक है। लेकिन एक समुदाय के लोगों ने प्लानिंग के तहत कई बच्चों को जन्म देकर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं।

यति नरसिंहानंद के बाद अखिल भारतीय संत परिषद के एक और संत ने विवादित बयान दे दिया है। दरअसल, विवादित बयान देने वाले संत का नाम है यति सत्यदेवानंद सरस्वती। हिमाचल प्रदेश के ऊना के मुबारकपुर में तीन दिवसीय धर्म संसद का आयोजन हुआ था। इसी धर्म संसद के पहले दिन यति सत्यदेवानंद ने विवादित बयान दे दिया। अपने बयान में यति सत्यदेवानंद ने भारत को इस्लामिक देश बनने से बचाने के लिए हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दे दी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू बहुसंख्यक है। लेकिन एक समुदाय के लोगों ने प्लानिंग के तहत कई बच्चों को जन्म देकर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि देश में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के पतन का संकेत दे रही है। हिंदुओं को अपने परिवारों को मजबूत करना चाहिए। उन्हें अपने परिवारों की रक्षा तथा मानवता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अधिक बच्चों को जन्म देना चाहिए। सरस्वती ने यह भी कहा कि जब एक समुदाय के लोग बहुसंख्यक हो जाएंगे तो भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान जैसा इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सरस्वती को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक उन्हें किसी भी धर्म के खिलाफ भड़काऊ भाषण नहीं देने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: विवादों में रहने वाले महंत यति नरसिंहानंद का बयान, भारत को इस्लामिक देश बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चे पैदा करें हिंदू

आपको यह भी बता दे कि यति सत्यदेवानंद यति नरसिंहानंद के संगठन के ही हैं। यति सत्यदेवानंद सरस्वती हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी है। पिछले साल 17 से 19 दिसंबर को हरिद्वार में एक धर्म संसद का आयोजन हुआ था। इस दौरान कई भड़काऊ भाषण दिए गए थे। तभी नरसिंहानंद को भी भड़काऊ भाषण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़