जबलपुर में अब नहीं होगा कूलर का इस्तेमाल, नगर पालिका निगम कमिश्नर में किया आदेश जारी

Coller use in jabalpur
सुयश भट्ट । Sep 14 2021 11:23AM

प्रदेश के जबलपुर जिले में डेंगू का कहर जारी है। जानकारी के मुताबिक शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। डेंगू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने कूलर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक अजीब सा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि अब जबलपुर में कूलर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। जनता आने वाले 1 महीने तक कूलर का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। नगर पालिका निगम कमिश्नर ने इस फैसले के लिए आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के कॉलेजों में वैकल्पिक विषय के रूप में जोड़ा गया ‘रामचरितमानस’ 

दरअसल प्रदेश के जबलपुर जिले में डेंगू का कहर जारी है। जानकारी के मुताबिक शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। डेंगू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने कूलर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में डेंगू के अब तक 2800 ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, स्वास्थ्य महकमें में मचा हुआ है हड़कंप 

राजधानी भोपाल में अब तक लगभग 200 और जबलपुर से 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी भोपाल के अलावा डेंगू से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिलो में मंदसौर, जबलपुर, रतलाम, आगर- मालवा, भोपाल, छिंदवाड़ा और इंदौर हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़