देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता, प्रतिबद्धता की जरूरत: देवगौड़ा

Deve Gowda

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गलाम नबी आजाद की सदन से विदाई पर जनता दल (सेकुलर)के प्रमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को कई वर्षों की दोस्ती और भाई-चारे के लिए शुक्रिया अदा किया।

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बुधवार को कहा कि देश को गुलाम नबी आजाद की राजनीतिक बुद्धिमत्ता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गलाम नबी आजाद की सदन से विदाई पर जनता दल (सेकुलर)के प्रमुख ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को कई वर्षों की दोस्ती और भाई-चारे के लिए शुक्रिया अदा किया। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं शमशेर सिंह मन्हास ? जिनके साथ PM मोदी स्कूटर में घूमा करते थे

देव गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ देश को उनकी राजनीतिक बुद्धिमत्ता तथा प्रतिबद्धता की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि देश को और कई वर्षों तक उनकी सेवाएं मिलेंगी।’’ राज्यसभा में आजाद का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़