पटना में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दंपति, बेटी घायल

Shot Dead
Creative Common

पुलिस ने बताया कि घायल उपनिरीक्षक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है और वह सहरसा जिले में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज इलाके में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक दंपति और उनकी बेटी को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सवा नौ बजे आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद नहर के पास हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक (पटना सिटी) अतुलेश झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। जहां व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है।’’

झा ने बताया कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। रविवार को पटना के धनरुआ इलाके में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने से एक उपनिरीक्षक और उसके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि घायल उपनिरीक्षक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है और वह सहरसा जिले में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़