गुजरात में कोविड-19 से अब तक 695 व्यक्ति संक्रमित, 30 लोगों मौत

COVID-19

विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से वड़ोदरा की 14 वर्षीय लड़की और सूरत की 45 वर्षीय महिला की जान चली गई। लड़की को कोई मानसिक विकार था और महिला को उच्च रक्तचाप की शिकायत थी।

अहमदाबाद। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों की जान जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के मृतकों का आंकड़ा 30 हो गया वहीं इस महामारी के 56 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मामले 695 हो गए हैं। विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से वड़ोदरा की 14 वर्षीय लड़की और सूरत की 45 वर्षीय महिला की जान चली गई। लड़की को कोई मानसिक विकार था और महिला को उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 56 नए मामलों में से 42 अहमदाबाद के, छह सूरत के और वड़ोदरा तथा पंचमहल के तीन-तीन मामले हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 404 और वड़ोदरा में 116 पहुंच गई है। बोताड और खेड़ा जिले में भी एक-एक मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार की राज्यों से अपील, कहा- लॉकडाउन पर दिशा निर्देशों का सख्ती से करें पालन 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 11 मामलों को कुल संक्रमित संख्या से हटाया गया है क्योंकि अहमदाबाद की इस संख्या को गलती से कुल संख्या में जोड़ दिया गया था। अब तक राज्य में 59 मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में आठ मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना वायरस के 606 संक्रमित मामलों में से 598 मरीजों की हालत स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 2,354 नमूने लिए गए हैं। कुल 17,334 लोगों की जांच हुई है जिनमें से 695 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी देखें : Mumbai, Surat में Lockdown क्यों हुआ फेल, Airlines और Railway से कैसे मिलेगा Refund 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़