Prabhasakshi's Newsroom। देश ने खोया अपना सबसे बहादुर बेटा, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को इस महीने के अंत में नए पद पर रहते दो साल पूरे होने वाले थे।
भारत की आंखें नम हैं क्योंकि भारत ने अपना सबसे बड़ा सैन्य अधिकारी खो दिया। बीती दोपहर को खबर सामने आई कि तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। पूरा देश दुआ कर रहा था कि सभी लोग सुरक्षित हों लेकिन जैसे-जैसे समय गुजर रहा था शव बरामद हो रहे थे और शाम होते-होते वायुसेना ने जनरल बिपिन रावत की मौत की जानकारी दी। जिससे पूरा देश स्तब्ध था। शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बिपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश: खेल जगत ने सीडीएस जनरल रावत की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया
Mi17 हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को इस महीने के अंत में नए पद पर रहते दो साल पूरे होने वाले थे। थल सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुके जनरल रावत दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार थे। वायुसेना की तरफ से बताया गया कि इस दुर्घटना में डीएसएससी के डायरेक्टिंग स्टाफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एससी घायल हैं और फिलहाल सैन्य अस्पताल वेलिंगटन में उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर एक उन्नत सैन्य परिवहन हेलीकॉप्टर है जोकि साल 2012 से वायुसेना के बेड़े में शामिल है। रशियन हेलीकॉप्टर्स की सहायक कंपनी कजान द्वारा निर्मित एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर मौसम रडार के साथ ही नवीनतम पीढ़ी के नाइट विजन उपकरणों से लैस है।इसे भी पढ़ें: CDS जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन पर सदन ने जताया शोक, राजनाथ बोले- सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता और अधिकारीगण श्रद्धाजलि देंगे और शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा। सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। इनमें से एक मुंबई में रहती है जबकि दूसरी उनके साथ रहती थी।
अन्य न्यूज़















