वीडियो शेयर कर बोलीं प्रियंका, UP पुलिस महिलाओं के साथ कर रही है गलत व्यवहार

crime-against-women-in-uttar-pradesh-says-priyanka-gandhi
[email protected] । Jul 25 2019 12:57PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव है।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद वाराणसी गईं प्रियंका, बोलीं- मैं फिर आउंगी

उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है कि उनकी बात सुनी जाए। कांग्रेस महासचिव ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राज्य में किस स्थान का वीडियो का है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़