उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दलित लड़की के साथ दरिंदगी, तीन गिरफ्तार

Dalit girl

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी इलाके में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी इलाके में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए : नवनीत सिंह चहल

अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना सुबह उस समय हुई जब वह शौच क्रिया के लिये खेत गयी थी। किशोरी के भाई द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़