फंदे लटकता मिला दलित मजदूर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

murder
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश रात करीब दो बजे खेतों में ट्यूबवेल चलाने गया था और सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सहारनपुर जिले में एक दलित मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है और वह देवबंद थाना क्षेत्र के जरौदा जाट गांव का निवासी था तथा वह एक स्थानीय किसान के यहां दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था।

जैन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश रात करीब दो बजे खेतों में ट्यूबवेल चलाने गया था और सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि फोन आने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैन ने बताया, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि राजेश की हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़