Darul Uloom ने Kanwar Yatra पर छात्रों को दी सलाह, मार्गों पर न करें अनावश्यक आवाजाही

Prabhasakshi Image

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए एक विशेष परामर्श जारी किया है। छात्रावास प्रभारी मौलाना अशरफ अब्बास द्वारा बुधवार शाम जारी आदेश में छात्रों को जीटी रोड और कांवड़ मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से दूर रहने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा छात्रों को आरक्षित बोगियों में यात्रा करने और सूर्यास्त के बाद परिसर में प्रवेश के लिए पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है।

सहारनपुर (उप्र), पांच अगस्त सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने विद्यार्थियों के लिए विशेष परामर्श जारी करते हुए उन्हें कांवड़ मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से परहेज करने को कहा है। बुधवार शाम जारी एक लिखित आदेश में छात्रावास प्रभारी मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए यह परामर्श जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों से कांवड़ मार्गों और जीटी रोड पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

साथ ही छात्रों को आरक्षित बोगियों में ही यात्रा करने और हर समय दारुल उलूम द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखने को भी कहा गया है। दारुल उलूम ने कहा कि सूर्यास्त के बाद किसी भी छात्र को बिना पहचान पत्र के परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़