Pakistan के नागरिकों के वापस वतन लौटने की डेडलाइन हुई खत्म, Seema Haider नहीं गई, जानें कारण

देश के कई राज्यों में भी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें लौटाया गया है। उत्तर प्रदेश में 118 पाकिस्तानी नागरिक वैलिड वीजा लेकर आए थे जिनकी शिनाख्त कर इन्हें भी लौटने के निर्देश दिए गए थे। सभी लोगों की निगरानी भी की जा रही थी। भारत सरकार ने फैसला किया था कि जिन 14 श्रेणियों में पाकिस्तानियों को वीजा दिया गया है उसे रद्द किया जाएगा।
पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़कर जाने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। भारत में रहने वाले अधिकतर पाकिस्तानी लौट चुके है। इस आदेश के आने के बाद शुरुआती चार दिनों में अटारी बॉर्डर से लगभग 537 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस अपने वतन पाकिस्तान जा चुके है।
पाकितानी दूतावास के नौ डिप्लोमैट्स और अधिकारी भी इसमें शामिल है जो भारत से लौटे है। पाकिस्तान के कई लोग अटारी बॉर्डर से अपने देश गए है जबकि कई एयरपोर्ट के जरिए पाकिस्तान लौटे है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी फ्लाइट नहीं है। ऐसे में एयरपोर्ट से रवाना होने वाले लोगों को किसी अन्य देश से होकर पाकिस्तान जाना पड़ा है।
देश के कई राज्यों में भी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें लौटाया गया है। उत्तर प्रदेश में 118 पाकिस्तानी नागरिक वैलिड वीजा लेकर आए थे जिनकी शिनाख्त कर इन्हें भी लौटने के निर्देश दिए गए थे। सभी लोगों की निगरानी भी की जा रही थी। भारत सरकार ने फैसला किया था कि जिन 14 श्रेणियों में पाकिस्तानियों को वीजा दिया गया है उसे रद्द किया जाएगा। इनमें से एक पाकिस्तानी महिला ऐसी है जिसका नाम इस सूची में नहीं था, वो है सीमा हैदर। भारत में जितने धमाके के साथ सीमा हैदर आई थी वो सुर्खियां कोई नहीं भूल सकता है। लंबे समय तक सीमा हैदर का भारत में आना सुर्खियों में बना रहा था। उनके भारत में आने के दौरान उनका नाम सीमा हैदर था जिसे बाद में बदलकर सीमा मीणा कर दिया गया क्योंकि उन्होंने नोएडा निवासी सचिन मीणा से शादी कर ली थी। हालांकि जब पाकिस्तानियों को भारत से भेजा गया तो सीमा हैदर यानी सीमा मीणा वापस नहीं लौटी है। इसके पीछे भी एक कारण है। सीमा भारत में विजा के बिना ही दाखिल हुई थी, यानी अवैध तरीके से उन्होंने सीमा पार की थी। यानी वैध तरीके से पाकिस्तान से आने वालों पर नियम लागू हुआ और नियम तोड़कर अवैध तरीके से भारत आने वालों पर नियम लागू नहीं हुआ।
बता दें कि अवैध रुप से भारत में आने के बाद सीमा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की अदालत में केस दर्ज किया गया है। जबतक अदालत इस मामले में कई फैसला नहीं सुनाती है तो सीमा भारत में ही रहेंगी। वहीं सीमा को लेकर एक मामला राष्ट्रपति भवन में भी है। सीमा को भारत की नागरिकता दिए जाने की मांग को लेकर अबतक राष्ट्रपति भवन की ओर से अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जबतक राष्ट्रपति भवन से कोई फैसला नहीं आता है तबतक सीमा को पाकिस्तान नहीं लौटाया जा सकता है।
अन्य न्यूज़