दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रही महिला किसानों के कल्याण को लेकर गहरी चिंता है : केंद्र

Smriti Irani

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला किसानों के कल्याण को लेकर सरकार बहुत चिंतित है।

नयी दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिला किसानों के कल्याण को लेकर सरकार बहुत चिंतित है। एक प्रश्न के लिखित जवाब में स्मृति ने राज्यसभा को बताया कि कृषि मंत्रालय ने प्रदर्शनकारी किसान संघों से अपील की है कि खराब मौसम और कोविड महामारी को देखते हुए महिलाओं से घर लौट जाने का अनुरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा ‘‘सरकार को महिला किसानों के कल्याण की गहरी चिंता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसान संघों के साथ चर्चा के दौरान उनसे अपील की कि बच्चों और बुजुर्गों तथा खास तौर पर महिलाओं से, खराब मौसम और कोविड महामारी को देखते हुए घर लौट जाने का अनुरोध किया जाना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होंगे अमरिंदर सिंह

स्मृति ने कहा ‘‘महिला किसानों सहित नागरिकों की देखभाल करने के लिए संबधित स्थानीय निकाय और राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की सरकार मूलभूत सुविधएं मुहैया कराते हैं।’’ तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान दिल्ली के तीन सीमा बिंदुओं ... सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये तीनों कानून उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली से वंचित कर बड़े कार्पोरेट घरानों के रहमोकरम पर डाल देंगे। किसानों की सरकार के साथ दस दौर से अधिक की बातचीत नाकाम रही है। सरकार का कहना है कि ये तीनों कानून बड़े कृषि सुधारों के तहत, किसानों के हित में लाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़