अयोध्या पहुंचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करेंगे रामलला का दर्शन

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will visit Ramlala
सत्य प्रकाश । Oct 23 2021 10:41PM
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज है। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अयोध्या पहुंच रहे हैं। तो ऐसे में आम आदमी पार्टी भी अब प्रदेश में चुनावी दौरा अयोध्या से शुरू करने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचेंगे।

अयोध्या। 2022 विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी है। लेकिन उसके पहले आम आदमी पार्टी भी अब इस चुनावी शंखनाद अयोध्या से करेंगे। जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्री रामलला का दर्शन कर चुनावी ऐलान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फैजाबाद जंक्शन बना अयोध्या का कैंट स्टेशन, संतों ने सरकार को दी बधाई

अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 अक्टूबर को देर शाम अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं रात्रि विश्राम के बाद सुबह 26 अक्टूबर को रामलला हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन करेंगे। वहीं कहा कि अरविंद केजरीवाल रामराज चाहते हैं। वह ऐसा रामराज चाहते हैं। जिसमें आम आदमी की खुशहाली हो। जिसमें लोग भय मुक्त होकर अपना जीवन जी सकें। प्रभु श्री राम की आशीर्वाद से हम उस रामराज की परिकल्पना को साकार कर सके ऐसा प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर योगी के मंत्री का कटाक्ष, यूपी में जमीन तलाश रही कांग्रेस

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर चल रहे विवाद पर सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में छठ पूजा विवाद पर डीडीएमए के चेयरमैन एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा की दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार छठ पूजा कराना चाहती है। इसके लिए डीडीएमए के चेयरमैन एल जी को पत्र लिखा गया है। उस पत्र को सार्वजनिक भी किया गया है। छठ पूजा को लेकर हमने कोई रोक नहीं लगाई है । 

अन्य न्यूज़