दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 देशों की महिला राजदूतों से मुलाकात की

Rekha Gupta &  ambassadors
ANI

बयान के अनुसार, गुप्ता ने कहा, ‘‘वैश्विक कूटनीति में महिलाओं की प्रभावशाली भूमिका को देखकर हमें गर्व होता है। इस तरह के संवाद न केवल नये दृष्टिकोण लाते हैं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व के मार्ग को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 देशों की महिला राजदूतों से मुलाकात की और महिला सशक्तीकरण तथा वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

गुप्ता ने कहा कि इस वार्ता का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और विकासात्मक सहयोग को बढ़ाना तथा वैश्विक कूटनीति में महिलाओं की भूमिका को मान्यता प्रदान करना है।

सेशेल्स, ट्यूनीशिया, नॉर्वे, रवांडा, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, तंजानिया, थाईलैंड, कंबोडिया, मालदीव, नीदरलैंड और रोमानिया की महिला राजदूतों ने इस वार्ता में भाग लिया।

बयान के अनुसार, गुप्ता ने कहा, ‘‘वैश्विक कूटनीति में महिलाओं की प्रभावशाली भूमिका को देखकर हमें गर्व होता है। इस तरह के संवाद न केवल नये दृष्टिकोण लाते हैं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व के मार्ग को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़