Delhi में DDA विकसित करेगा 3D Digital Twin मॉडल, मास्टर प्लान 2047 का है हिस्सा

Delhi Dda
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दिल्ली विकास प्राधिकरण शहर की सेंसर और सरकारी प्रणालियों के रियल-टाइम डेटा की मदद से राष्ट्रीय राजधानी का 3डी डिजिटल मॉडल तैयार कर रहा है। मास्टर प्लान 2047 का हिस्सा यह मॉडल जीआईएस डेटा और वास्तविक जानकारी को जोड़कर विकास योजनाओं के प्रभावों का पहले से आकलन करने में मदद करेगा। यह एकीकृत पहल पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप बुनियादी ढांचा नियोजन और परिवहन संपर्कों को मजबूत बनाएगी।

शहर के सेंसर और सरकारी प्रणालियों से मिलने वाले रियल-टाइम डेटा की मदद से दिल्ली की 3डी डिजिटल प्रतिकृति तैयार की जाएगी। इसके जरिए किसी विकास योजना को जमीन पर लागू करने से पहले उसके संभावित प्रभावों का आकलन और विभिन्न परिदृश्यों का परीक्षण किया जा सकेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मास्टर प्लान दिल्ली-2047 के तहत स्थानिक नियोजन के हिस्से के रूप में डिजिटल ट्विन विकसित कर रहा है।

इसके जरिए 2डी नक्शों और जमीनी स्तर पर जुटाए गए आंकड़ों पर पारंपरिक निर्भरता से हटकर अधिक आधुनिक तरीके से शहरी नियोजन किया जाएगा। इस मॉडल में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के डेटा को वास्तविक जानकारी के साथ जोड़ा जाएगा। इससे शहर की विभिन्न शहरी प्रणालियों को 3डी रूप में देखा जा सकेगा और प्रस्तावित विकास योजनाओं के संभावित प्रभाव का आकलन करने में मदद मिलेगी।

मास्टर प्लान के अनुसार, डिजिटल मॉडलिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) और रियल-टाइम डेटा प्रणालियों को अपनाने का उद्देश्य दिल्ली की जटिल शहरी व्यवस्था के प्रबंधन में सटीकता, पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाना है। जीआईएस आधारित मास्टर प्लान में विभिन्न स्तरों के बुनियादी ढांचे से जुड़े डेटा और भौगोलिक संदर्भ नक्शों को शामिल किया जाएगा। इसमें डिजिटल डेटाबेस को समय-समय पर अद्यतन करने और विभिन्न एजेंसियों के डेटा को एकीकृत करने का भी प्रावधान होगा।

यह व्यवस्था पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान जैसी राष्ट्रीय योजना के अनुरूप है। पीएम गति शक्ति जीआईएस आधारित मंच के जरिए एकीकृत बुनियादी ढांचा नियोजन और विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर संपर्क को बढ़ावा देता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़