दिल्ली चुनाव: पार्टी की हार पर बोलीं प्रियंका- अभी हमें बहुत संघर्ष करना है
आजमगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने वाराणसी हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कहा जनता जो करती है सही करती है लेकिन हमारे लिए यह समय संघर्ष करने का है। हमें बहुत संघर्ष करना है और हम करेंगे।
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को अभी बहुत संघर्ष करना है और वह जरूर करेंगी।
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra on #DelhiElectionResults: Janta jo karti hai, sahi karti hai. Ye humare liye sangharsh ka samay hai. Hume bahut sangharsh karna hai. Hum karenge. pic.twitter.com/b8V4F6ga08
— ANI (@ANI) February 12, 2020
आजमगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने वाराणसी हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कहा जनता जो करती है सही करती है लेकिन हमारे लिए यह समय संघर्ष करने का है। हमें बहुत संघर्ष करना है और हम करेंगे।
इसे भी पढ़ें: सितारों जैसी चमक वाली कांग्रेस इन कारणों से शून्य में विलीन हो गयी
प्रियंका का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर आया है जिसमें कांग्रेस लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी।
अन्य न्यूज़