Delhi Elections: राहुल गांधी आज भी नहीं करेंगे दिल्ली में कोई रैली, रद्द हुआ प्रोग्राम

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Jan 23 2025 2:53PM

देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आने वाले दिनों में राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी के व्यस्त कार्यक्रम का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद, पार्टी नेता दिल्ली में अभियान तेज करने जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी दिल्ली में प्रचार नहीं करेंगे। पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद में होने वाली मेगा रैली उनके खराब स्वास्थ्य और चिकित्सकीय सलाह के कारण रद्द कर दी गई। यादव ने कहा कि फिलहाल, शुक्रवार को मादीपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली तय समय पर है और उनके एक विशाल सभा को संबोधित करने की संभावना है। इन अटकलों को खारिज करते हुए कि गांधी की रैलियों को रद्द करने का उद्देश्य मुस्लिम मतदाताओं का विभाजन न करके आप की मदद करना था - यादव ने कहा, "ये अफवाहें हैं। हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने AAP को बताया Alcohol Affected Party, पवन खेड़ा बोले- पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया

देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आने वाले दिनों में राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी के व्यस्त कार्यक्रम का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद, पार्टी नेता दिल्ली में अभियान तेज करने जा रहे हैं। आप और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि जब कांग्रेस रैली नहीं करती तो 'बड़े भाई' कहते हैं कि हम 'छोटे भाई' की मदद कर रहे हैं जबकि 'छोटे भाई' का आरोप है कि 'हम 'बड़े भाई' के खिलाफ उनकी लड़ाई का समर्थन नहीं कर रहे हैं। 

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के निकट प्रस्तावित इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने संबोधित किया। सदर बाजार से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज उम्मीदवार हैं। देवेंद्र यादव ने जनसभा में कहा, ‘‘राहुल जी तबियत खराब होने के कारण यहां नहीं पहुंच सकेंगे।’’ उन्होंने राहुल गांधी का संदेश पढ़ा जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तबीयत ठीक होने के बाद वह लोगों से मिलेंगे तथा उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025: क्या दिल्ली में इस बार बिगड़ जाएगा 'आप' पार्टी का खेल, समझिए सियासी समीकरण

राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। इसके कारण उन्हें पिछले दिनों नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था और 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ में भी वह शामिल नहीं हो सके थे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी आने वाले दिनों में दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही रोडशो और पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़