दिल्ली सरकार ने बीते दो वर्ष में सड़कों की मरम्मत पर 1,500 करोड़ से अधिक रुपये खर्ज किये गए

दिल्ली सरकार ने पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों की मरम्मत पर 1500 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं। लोक कार्य विभाग ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की गई।
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों की मरम्मत पर 1500 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं। लोक कार्य विभाग ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की गई।
इसे भी पढ़ें: कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की
जवाब में कहा गया है, “2020-21 में सड़कों की मरम्मत और सेंस कारपेटिंग के लिए 873.79 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी, जिसमें से 539.99 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसी तरह, 2021-22 के दौरान, इस उद्देश्य के लिए 1041.38 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी, जिसमें से 985.96 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
अन्य न्यूज़














