Delhi में जाम छलकाना होगा महंगा, New Excise Policy से 10% तक बढ़ सकते हैं दाम

दिल्ली में शराब महंगी होने की संभावना है क्योंकि सरकार ने 2026-27 की आबकारी अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10% की बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि होटल, क्लब और रेस्टोरेंट पर लागू होगी, जिससे भारतीय और विदेशी शराब की कीमतों पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है।
नए वित्तीय वर्ष शुरु होने के बाद दिल्ली में शराब महंगी हो सकती है। जी हां, आपने सही सुना है 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। आपको बताते चले कि, यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट सहित कई श्रेणी के लाइसेंसे पर लागू होगी।
दरअसल, दिल्ली सरकार के आबकारी, मनोरंजन एवं लक्जरी टैक्स विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की लाइसेंस अवधि के लिए शुल्क में वृद्धि संबंधी आदेश जारी किया है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मिलने के उपरांत एल-28/एल-28एफ तथा एल-29/एल-29एफ श्रेणी के लाइसेंसों के नवीनीकरण को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
बता दें कि, नई व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय और विदेशी शराब पर लगने वाले वार्षिक लाइसेंस फीस में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। अब माना जा रहा है कि लाइसेंस शुल्क बढ़ने का असर शराब की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।
फीस भुगतान की समय सीमा तय
इसके अलावा, जितने भी लाइसेंसधारक हैं उनको ई-आबकारी पोर्टल पर अपनी एएक्सडी आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर नवीनीकरण कराना होगा। विभाग ने भुगतान की समयसीमा भी जारी कर दी है। अब 28 फरवरी तक सिर्फ मूल लाइसेंस शुल्क देना होगा।
वहीं, 1 मार्च से 31 मार्च के बीच भुगतान करने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 1 अप्रैल के बाद भुगतान करने पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना है। इतना ही नहीं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय पर शुल्क जमा नहीं किया तो परिवहन परमिट रोक दिया जाएगा या फिर कोई अन्य बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अन्य न्यूज़
















