जीता दिल! कोरोना मरीजों को ऑक्‍सीजन सिलेंडर पहुंचाने का काम कर रही दिल्ली पुलिस

oxygen

पुलिस ने निजी अस्पताल के लिए ऑक्सीजन के 11 सिलेंडर की व्यवस्था की है।पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वह अस्पताल और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के साथ संपर्क में है।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शहर के जनकपुरी इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के लिए बुधवार को ऑक्सीजन के 11 सिलेंडर की व्यवस्था की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरलीला अस्पताल से सुबह नौ बजे एक कॉल आयी थी और बताया गया कि अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार जल्द ही खत्म होने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ने बताया कि वहां पर कोविड-19 के 32 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: कोवैक्सीन दो बार उत्परिवर्तन कर चुके कोरोना वायरस के प्रकार को भी बेअसर करती है: ICMR

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत प्रिया गौतम ने बताया, ‘‘पुलिस ने स्थानीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया और ऑक्सीजन आपूर्ति कराने में मदद की। तीन अलग-अलग स्थानों कीर्ति नगर, गोल मार्केट और मायापुरी से अस्पताल के लिए 11 सिलेंडर का इंतजाम किया गया।’’ पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वह अस्पताल और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के साथ संपर्क में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़