Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने उनके आवास से निकलते समय रोक लिया। इससे पहले करीब 20 पुलिसकर्मियों ने झंडेवालान स्थित उनके घर पहुंचकर नोटिस सौंपा था।
कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके को कनॉट प्लेस में संगठन के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए घर से निकलते समय शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पुलिस की यह कार्रवाई प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हुई है। पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत में दीपके से कहा गया, आप नयी दिल्ली नहीं जा सकते। हम आपको हिरासत में ले रहे हैं।
उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, नयी दिल्ली नहीं जा सकता, कहीं और तो जा सकता हूं।
अन्य न्यूज़













