दिल्ली पुलिस को मिला लुटियंस जोन में नया मुख्यालय

delhi-police-gets-new-headquarters-in-lutyens-zone
[email protected] । Nov 1 2019 12:28PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ आखिर 70 साल के बाद इन्हें अपना घर मिल गया। विलंब हुआ लेकिन अच्छे के लिए हुआ। अब दिल्ली पुलिस के पास अपना मुख्यालय है।’’

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बृहस्पतिवार को अपना नया 17 मंजिला मुख्यालय लुटियंस जोन में मिल गया। यह इमारत पर्यावरण के अनुकूल है। स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती पर दिल्ली पुलिस को यह नया मुख्यालय मिला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ आखिर 70 साल के बाद इन्हें अपना घर मिल गया। विलंब हुआ लेकिन अच्छे के लिए हुआ। अब दिल्ली पुलिस के पास अपना मुख्यालय है।’’ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी अन्य प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर RDX से भरा संदिग्ध बैग मिला, बढ़ाई गई सुरक्षा

मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस का मुख्यालय आयकर कार्यालय क्षेत्र कीपीडब्ल्यूडी इमारत में है। दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि आजादी के बाद पुलिस को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल से कई अवसरों पर आशीर्वाद मिला था और यह गौरव का विषय है कि उनकी जयंती पर दिल्ली पुलिस को अपना मुख्यालय मिला है। यह इमारत जय सिंह रोड पर स्थित है और इसे सार्वजनिक-निजी साझेदारी में कुल 286 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू देशद्रोह मामला: कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी अब भी लंबित

अत्याधुनिक इमारत निजी-सार्वजनिक भागीदारी मॉडल पर विकसित की गई है और यह भूकंप रोधी है। इसमें एक सभागार कक्ष, नियंत्रण कक्ष और नियंत्रण तथा जनसंचार केंद्र भी है। यह इमारत दिव्यांग लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। यही नहीं इसमें वर्षा जल संचय प्रणाली और आधुनिक जलमल शोधन संयंत्र भी है। भविष्य में इसमें हेलीपैड के लिए भी प्रावधान है। अधिकारियों ने कहा कि इसमें कई आवासीय फ्लैट भी बनाए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़