Delhi Protest: पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गईं

delhi protest
प्रतिरूप फोटो
ANI

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य दलों के प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जा रही हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर इन कंपनियों को हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया जा रहा है। हालिया हिंसक झड़पों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात इन कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल तैनात करने का आदेश दिया था। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इन सभी कंपनियों को पश्चिम बंगाल से विमानों के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro Stations Security | जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात, CJP के आरोप और 9 FIR दर्ज

आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों और संसद के जारी सत्र के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कुल 20 कंपनियों को कोलकाता से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों की कई घटनाओं को देखते हुए इन कंपनियों की तत्काल तैनाती जरूरी हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: BJP Nationwide Protest | PM आवास के बाहर Rahul Gandhi के प्रदर्शन के जवाब में BJP का देशव्यापी हल्लाबोल, कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगी भाजपा

सूत्रों ने बताया कि इन कंपनियों को कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किया गया था और राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्हें चुनाव के बाद भी वहीं तैनात रहने को कहा गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़