Delhi में Independence Day की सुबह हो सकती है बारिश, IMD का 70 प्रतिशत अनुमान

Delhi में Independence Day की सुबह हो सकती है बारिश, IMD का 70 प्रतिशत अनुमान
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त को राजधानी में सुबह चार बजे से छह बजे के बीच हल्की बारिश की 70 फीसदी संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अगस्त की रात से शुरू होकर बारिश का यह दौर स्वतंत्रता दिवस की सुबह तक जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और देश में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय समारोह आयोजित होंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही सुबह चार बजे से छह बजे के बीच लगभग (पांच मिलीमीटर) हल्की बारिश होने का 70 प्रतिशत अनुमान है। ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली में बारिश का दौर 14 अगस्त की रात से शुरू हो सकता है और स्वतंत्रता दिवस की सुबह तक जारी रह सकता है।

उन्होंने कहा, “आज और कल मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर बनी हुई है और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके बाद मानसून ट्रफ के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है और 15 अगस्त के आसपास दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। पलावत ने कहा कि इसी दौरान मानसून ट्रफ दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर रहने की संभावना है।

इसके प्रभाव से दिल्ली में 15 अगस्त की सुबह व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश की शुरुआत 14 अगस्त की रात से हो सकती है और 15 अगस्त की सुबह तक जारी रह सकती है। सुबह के बाद कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, 14-15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को व्यापक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त के बीच इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश की संभावना के बावजूद, तापमान के काफी हद तक सामान्य बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़