रविवार सुबह भी दिल्ली में छाई धुंध, तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर

Delhi weather

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान ऋतु के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़