वीर चौहरमल धाम को Tourist Spot बनाने की मांग, Minister Lakhendra Paswan ने CM से की मुलाकात

Lakhendra Paswan meets CM
PR

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि यह धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व का केंद्र है, जिसे पर्यटन का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सुविधाओं का विकास होगा और स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे, साथ ही बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति को भी पहचान मिलेगी।

पटना। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया एवं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खाली

उन्होंने कहा कि धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री ने मुख्यमंत्री से बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था एवं विरासत को व्यापक पहचान मिल सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़