राष्ट्रपति चुनाव: NDA का हिस्सा नहीं होने के बावजूद भी इन दलों ने द्रौपदी मुर्मू का किया है समर्थक

murmu nomination
ANI
अंकित सिंह । Jun 25 2022 7:52PM

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के साथ ही उनके समर्थन का ऐलान कर दिया था। नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा के लिए गर्व बताया था। दरअसल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से ही आती हैं। वह भाजपा-बीजेडी की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब हलचल बढ़ती जा रही है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अगर वह जीत जाती हैं तो देश की वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी जबकि दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि हमने विपक्ष के नेताओं से बातचीत की थी और एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की थी। हालांकि वह नहीं हो सका। जाहिर सी बात है कि 18 जुलाई को अब राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कराई जाएगी। हालांकि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। द्रौपदी मुर्मू को कई गैर एनडीए दल ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्हीं दलों के बारे में आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बसपा का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला : मायावती

बीजू जनता दल

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के साथ ही उनके समर्थन का ऐलान कर दिया था। नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा के लिए गर्व बताया था। दरअसल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से ही आती हैं। वह भाजपा-बीजेडी की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्वाचन मंडल में बीजेपी की कुल संख्या 32000 मतों की है जो कि कुल मतों का 2.9% है।

वाईएसआर कांग्रेस

वाईएसआर कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इस बात की घोषणा की थी। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान भी वाईएसआर कांग्रेस के एक नेता वहां मौजूद था। वर्तमान में देखें तो वाईएसआर कांग्रेस के पास 4 फ़ीसदी वोट शेयर है।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव के लिए मांगा समर्थन

बसपा

मायावती की भी ओर से आज सुबह सवेरे द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि यह बात भी सच है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के सदस्यों की संख्या बेहद कम है। लेकिन उसके 10 सांसद हैं। ऐसे में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़े अंतर से जीत मिलने की उम्मीद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़